in

जानिए कौन करेगा कल से शुरू होने जा रहे आस्ट्रेलियाई ओपन में भारतीय चुनौती की अगुवाई….

कल से शुरू हो रहे आस्ट्रेलियाई ओपन एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई बी साइ प्रणीत करेंगे। पी वी सिंधू , साइना नेहवाल , किदाम्बी श्रीकांत और अश्विनी पोनप्पा इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में अब साइ प्रणीत और पुरूष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी पर भारतीय चुनौती का दारोमदार होगा ।       

मनु और सुमित को तीसरी वरीयता दी गई है जो आस्ट्रेलिया के लुकास डेफोल्की और माइकल फरीमन के खिलाफ पहला मैच खेलेंगे। अर्जुन एम आर और रामचंद्रन श्लोक का सामना आस्ट्रेलिया के टेम रेमंड और एरिक वुयोंग से होगा। पुरूष एकल में प्रणीत को शीर्ष वरीयता मिली है जो पहले दौर में इस्राइल के मीशा जिल्बरमैन से खेलेंगे।            

चौथी वरीयता प्राप्त समीर वर्मा का सामना न्यूजीलैंड के अभिनव मनोटा से होगा जबकि सौरभ वर्मा की टक्कर जापान के ताकुमा युएडा से होगी। अजय जयराम का सामना जापान के रिची ताकेशिता से होगा और लक्ष्य सेन हांगकांग के ली चुएक यिउ से खेलेंगे। महिला एकल में साइ उत्तेजिता राव चुक्का का सामना जापान की अयूमी माइन से और श्रीकृष्णा प्रिया का सामना इंडोनेशिया की यूलिया सुसांतो से होगा ।  

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सचिन तेंदुलकर ने सीबीएसई से कहां हर कक्षा में रोज खेल के पीरियड होने चाहिए..

क्रिस लिन ने कहा कि मैं फिट नहीं हुं लेकिन एक अच्छी पारी खेल सकता हुं…..