क्रिस लिन टीम में जगह नहीं बना सके। लिन ने कहा कि भले ही मैं शत प्रतिशत फिट नहीं है लेकिन खुलकर बल्लेबाजी करके अपेक्षाओं पर खरे उतर रहे हैं। कंधे की चोट से जूझ रहे लिन को ब्रिटेन और जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी श्रृंखलाओं के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।
क्रिस लिन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेल रहे है। इस सलामी बल्लेबाज ने हालांकि आईपीएल में 133.81 के स्ट्राइक रेट से 277 रन बनाए हैं। उन्होंने कहा- मैं थोड़ा नर्वस था और आशंकित भी। लेकिन अब खुलकर खेल रहा हूं और पिछली दो पारियों में इसकी झलक मिली है। उन्होंने कहा- मैं सौ प्रतिशत फिट नहीं हूं। मेरे लिए बल्लेबाजी कोई मसला नहीं है। मैदान पर मैं उस पोजिशन पर फील्डिंग नहीं कर रहा हूं जहां करना चाहता हूं। बल्लेबाजी मेरी प्राथमिकता है और जल्दी ही बड़ी पारी खेलूंगा।