आज के मुकाबले में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स और तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस मुश्किल राह पर खड़ी हैं, आज ये दोनो टीमें प्लेऑफ के लिए राह मजबूत करने के लिए खेलेंगी। कोलकाता 10 मैचों में पांच जीत और पांच हार के बाद 10 अंक लेकर चौथे नंबर पर है जबकि मुंबई ने पंजाब और कोलकाता के खिलाफ पिछले दो मैच जीतकर अपनी स्थिति को सुधारा है और वह अब तालिका में 10 मैचों में चार जीत और छह हार के बाद पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। लेकिन अब बाकी बचे मैचों में उसे हर हाल में जीतना जरूरी हो गया है।
टीमें इस प्रकार हैं-
मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इविन लुईस, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जेपी डुमिनी, बेन कटिंग, मिशेल मैकक्लेनाघन, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, किराॅन पोलार्ड, मुस्तफिजुर रहमान, राहुल चहर, सौरभ तिवारी, प्रदीप सांगवान, ताजिंदर सिंह, शरद लुम्बा, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, अकिला दानंजय, अनुकुल रॉय, मोहसिन खान, एमडी निधिश, एडम मिलने
कोलकाता नाइट राइडर्स- दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), क्रिस लिन, शुभमन गिल, रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, पियुष चावला, मिशेल जॉनसन, प्रसिद्ध कृष्ण, कुलदीप यादव, इशांक जगगी, विनय कुमार, अपूर्व वांकहाडे, रिंकू सिंह, शिवम मावी, कैमरून डेलपोर्ट, जेवन सियरल्स, टॉम कुरान