आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर के माता-पिता एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। बताया जा रहा हैं कि शार्दुल ठाकुर की मां हंसा ठाकुर और पिता नरेंद्र ठाकुर मंगलवार रात एक शादी समरोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी बाइक फिसल गई और दोनों चोटिल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
Hansa Thakur and Narendra Thakur, parents of cricketer Shardul Thakur, who got injured after the motorcycle they were travelling on slipped in #Palghar last night, receiving treatment at hospital #Maharashtra pic.twitter.com/NpFS2xLzeJ
— ANI (@ANI) May 9, 2018
शार्दुल अपने सादे जीवन के लिए जाने जाते हैं। पालघर के रहने वाले शार्दुल ट्रेनिंग के दिनों में जिस लोकल ट्रेन से पालघर और अंधेरी के बीच सफर करते थे, उसी में साउथ अफ्रिका से टूर्नामेंट खेलने के बाद लौटकर बैठे, तो लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ कि यह वही भारतीय क्रिकेटर है जिसे वे अपनी टीवी स्क्रीन पर देखते हैं।