आईपीएल 11 में एक बड़ी चूक सामने आई। दरअसल मैच के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी को हैरान कर दिया,कोलकाता के ईडन गार्डन्स में नाईट राइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए मैच में सुरक्षा की कमी देखने को मिली।

जानकारी मुताबिक दो विकेट गिरने के बाद धोनी टीम मैनेजमेंट के साथ बैठकर लैपटॉप में कुछ एनालिसिस कर रहे थे। तभी ये फैन सीधे चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी के पैर छूने लगा। ये सब देख धोनी के पीछे बैठे साथ प्लेयर्स शॉक्ड रह गए और तभी सिक्युरिटी इस फैन को खींचकर बाहर ले गई। फैन को अचानक धोनी के पास आता देख चेन्नई के बैटिंग कोच माइकल हसी डर गए। उन्होंने जैसे ही देखा कि एक अनजाना व्यक्ति धोनी के करीब जा रहा है वे उसे रोकने की कोशिश करने लगे।

