in

अय्यर ने किया खुलासा, क्यों गंभीर हुए प्लेइंग इलेवन से बाहर

आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स को खिताब जीताने का वादा  करने वाले गाैतम गंभीर ने टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया। लेकिन इसके साथ ही फैंस को झटका उस समय में भी लगा जब गंभीर कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ शुक्रवार को हुए 26वें मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए। उनका एकदम कप्तानी छोड़ना आैर फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर होना, ऐसा लग रहा था कि वह अभी से आईपीएल से दूरी बनाने की सोच बैठे हैं। पर टीम के नए कप्तान बने श्रेयस अय्यर ने इन बातों पर विराम लगाकर गंभीर के बाहर होने का कारण बताया है।

श्रेयस अय्यर ने इस बात का खुलासा किया कि उनके प्लेइंग इलेवन में गौतम गंभीर को जगह न मिलने का क्या कारण था, तो इस पर अय्यर ने बताया, ‘गंभीर को ड्रॉप करने का आइडिया उनका नहीं था, बल्कि पूर्व कप्तान (गौतम गंभीर) ने खुद ही यह फैसला किया था।’ इस मौके पर अय्यर ने गंभीर की तारीफ करते हुए कहा, ‘उन्होंने जो किया वह बड़े साहस का काम है।’ 

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नीरज चोपड़ा खेल रत्न के लिए नामित

एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में श्रीकांत हारे , सायना सेमीफाइनल में पहुंची