in

एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में श्रीकांत हारे , सायना सेमीफाइनल में पहुंची

एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में विश्व के पांचवें नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत एक बार फिर मलेशिया के ली चोंग वेई की चुनौती पार नहीं कर सके और पुरूष एकल क्वार्टरफाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा जबकि सायना नेहवाल ने महिला एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।  

गोल्ड कोस्ट के बाद फिर से आमने सामने आए विश्व के सातवें नंबर के खिलाड़ी वेई ने लेकिन एक बार फिर अपना दबदबा दिखाया और लगातार गेमों में श्रीकांत को हराकर उनके खिलाफ अपना करियर रिकार्ड एकतरफा 4-0 पहुंचा दिया।   

दूसरी ओर महिला एकल का स्वर्ण पदक जीतने वाली विश्व की 12वें नंबर की खिलाड़ी सायना ने 15वीं रैंक कोरिया की ली जांग मी को लगातार गेमों में 21-15, 21-13 से हराकर 43 मिनट में जीत दर्ज करते हुये सेमीफाइनल में जगह बना ली। दोनों के बीच यह पहली भिड़ंत थी।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अय्यर ने किया खुलासा, क्यों गंभीर हुए प्लेइंग इलेवन से बाहर

Birthday Special : विराट ने कुछ इस अंदाज में किया पत्नि अनुष्का को विश…