भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा का नाम देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामित किया है। महासंघ ने राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता 20 वर्षीय नीरज के नाम की खेल रत्न के अलावा अर्जुन अवार्ड के लिए भी सिफारिश की है।
महासंघ ने अर्जुन पुरस्कार के लिए नीरज के अलावा महिला भाला फेंक एथलीट अन्नु रानी और लगातार चार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाली डिस्कस थ्रोअर सीमा अंतिल पुनिया के नाम की भी सिफारिश की है। फेडरेशन ने भारत की लीजेंड एथलीट और अब कोच बन चुकी पीटी ऊषा के नाम की द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए सिफारिश की है।
भारतीय युवा टीम के कोच संजय गणनायक के नाम की भी द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए सिफारिश की गई है। ध्यानचंद पुरस्कारों के लिए फेडरेशन ने बॉबी अलॉयसिस, कुलदीप सिंह भुल्लर और जटा शंकर का नाम खेल मंत्रालय को भेजा है जबकि टीपी ओसेफ के नाम को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए भेजा गया है।