राष्ट्रमंडल खेलों में 86.47 मीटर के थ्रो से स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज ने सत्र की पहली डायमंड लीग सीरीज प्रतियोगिता में 87.43 मीटर दूर तक भाला फेंककर अपना राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा।
लेकिन इस 22 वर्षीय भारतीय ने बीती रात दूसरे प्रयास में 87.43 मीटर दूर तक भाला फेंका और 86.48 मीटर का राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ दिया। नीरज ने इस तरह 2017 लंदन विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी जैकब वादलेजिच को पीछे छोड़ा जो 86.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से पांचवें स्थान पर रहे।
उन्होंने 81.17 मीटर से शुरूआत की जिसके बाद उन्होंने 87.78 मीटर भाला फेंका। हालांकि अगले तीन प्रयास फाउल रहे। छठे और अंतिम प्रयास में उन्होंने 81.06 मीटर का थ्रो किया।