in

न्यूजीलैंड ओपन बैडमिंटन में पुरूष एकल सेमीफाइनल मुकाबले में बी साई प्रणीत बाहर हो गए..

न्यूजीलैंड ओपन बैडमिंटन के पुरूष एकल सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय शटलर बी साई प्रणीत जोनाथन क्रिस्टी से हारकर बाहर हो गए। ये 25 वर्षीय टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय बचा था लेकिन एक घंटे तक चले मुकाबले में वह इंडोनेशियाई खिलाड़ी से 14-21 21-19 21-8 से हार गया।

प्रणीत ने कल क्वार्टरफाइनल में श्रीलंका के निलुका करूणारत्ने को महज 28 मिनट में 21-7 21-9 से मात दी थी। अब खिताबी मुकाबले में क्रिस्टी का सामना चीन के लिन डैन और दक्षिण कोरिया के हियो क्वांग ही के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के घर में अक्टूबर में किलकारियां गूंजेंगी

नीरज ने अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ एक नया रिकॉर्ड बनाया..