भारत की मुक्केबाज वर्ल्ड चैंपियन नीतू घंघास ने एशियाई युवा चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल की शुरुआत की जिसमें भारतीय महिलाओं ने दबदबा बनाते हुए 3 सोने के तमगे अपने नाम किए। नीतू ने 48 किलोग्राम में निलादा मीकून को शिकस्त देकर भारत के लिए पहला स्वर्ण हासिल किया।
इसके साथ ही मनीषा ने 64 किलोग्राम में, ललिता 69 किलोग्राम में शीर्ष पर रहीं जो अर्जेंटीना में अक्टूबर में होने वाले यूथ ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफायर भी है।