in

भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और सिंधू ने एशियन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

भारत की शान और कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता साइना नेहवाल और ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिधु ने एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, साथ ही पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीय किदांबी श्रीकांत और दुनिया के नंबर दस खिलाड़ी एचएस प्रणय भी अंतिम आठ खिलाड़ियों में प्रवेश कर गए हैं।

साइना को चीन की गाओ फांग्जी को 40 मिनट में 21-18, 21-8 से हराया। अब साइना का मुकाबला कोरिया की गैरवरीय ली जैंग मी से होगा जिन्होंने थाईलैंड की पूर्व विश्व चैंपियन रतचानोक इंतानोन को हराया। पीवी सिंधू ने चीन की ही चेन जियाओजिन को 21-12, 21-15 से हराया। अंतिम आठ में उनका सामना सातवीं वरीय कोरिया की सुंग जी हयून या थाईलैंड की बुसानन के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। 

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, इन टीमों से होगी टक्कर

यूथ एशियाई मुक्केबाजी: भारत के खाते में 3 गोल्ड मेडल….