साल 2019 में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारत के मैचों की तारीखों और जगहों का ऐलान हो गया है। भारत इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा वहीं उसकी टक्कर 16 जून को पाकिस्तान से होगी। टीम इंडिया इसके अलावा इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भी भिड़ेगी।
भारत का अगला मैच 13 जून को न्यूजीलैंड से ट्रेंटब्रिज में, 16 जून को पाकिस्तान से मैनचेस्टर में, 22 जून को अफगानिस्तान से साउथैम्पटन में, 27 जून को वेस्टइंडीज से मैनचेस्टर में, 30 जून को इंग्लैंड से बर्मिघम में, 2 जुलाई को बंगलादेश से बर्मिघम में और 6 जुलाई को हेडिंग्ले में श्रीलंका से होगा। मैच संबंधी ये सभी प्रस्ताव आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक में पारित किए गए। इन पर अभी आईसीसी बोर्ड की मंजूरी दी जानी बाकी है।