in

क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने ऑल इंग्लैंड ओपन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंधु की इस जीत के साथ ही महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती बरकरार रखी है। इससे पहले, सायना नेहवाल पहले ही दौर में बाहर हो गईं थीं।

सिंधु ने थाईलैंड की नितचाओन जिंदापोल को मात दी। सिंधु ने जिंदापोल को एक घंटे और छह मिनट तक चले मैच में 21-13, 13-21, 21-19 से मात दी।

Image result for pv sindhu

सिंधु ने पहले गेम में आसानी से जीत हासिल की, लेकिन दूसरे गेम में वह कमजोर पड़ गईं। तीसरा गेम दोनों के बीच 26 मिनट तक चला। सिंधु ने 7-4 से अच्छी बढ़त बनाई थी, लेकिन जिंदापोल ने एक समय पर स्कोर 9-9 से बराबर कर लिया। इसके बाद उन्होंने सिंधु को पछाड़ते हुए 16-13 से बढ़त ली।
सिंधु ने शानदार स्मैश मारते हुए 18-18 से स्कोर बराबर कर लिया। सिंधु ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और अंत में 21-19 ने जीत हासिल कर अंतिम-8 में जगह बनाई।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देखें VIDEO, भारतीय खिलाड़ी ने मारा ऐसा छक्‍का कि स्‍कोरबोर्ड ही बिखर गया

पीसीए: मोहाली में न कराओ किंग्स इलेवन पंजाब के मैच