बीसीसीआई को मिले पत्र में अनुरोध किया है कि वह 12 और 14 मई को होने वाले आईपीएल के दो मैचों को मोहाली में न करवाकर कहीं और कर ले। क्योंकि चंडीगढ़ हवाई अड्डे में 12 से 31 मई तक मरम्मत का कार्य चलना है, जिसकी वजह से हवाई अड्डे बंद रहेगा। वहीं, आईपीएल के तय कार्यक्रम के मुताबिक मोहाली में 4 से 14 मई के बीच चार मुकाबले खेले जाने हैं।

आईपीएल के तय कार्यक्रम के मुताबिक मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में 12 मई पंजाब को केकेआर और 14 को आरसीबी के खिलाफ मैच खेलना है। वहीं, पंजाब इससे पहले अपने घरेलू मैदान पर 4 और 6 मई को मुंबई इंडियमस और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। इस टूर्नामेंट में पंजाब ऐसी टीम है, जो अपने घरेलू मैच मोहाली के अलावा इंदौर में खेलेगी।