भारत की पीवी सिंधु ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नमेंट के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई हैं। सिंधु को जापान की यामागुची ने 19-21, 21-19 और 21-18 से हराया। फाइनल में उनकी भिड़ंत वर्ल्ड नंबर वन ताई जु यिंग से होगी। बर्मिंगम में जारी टूर्नमेंट का महिला एकल सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और दोनों खिलाड़ियों को 1-1 पॉइंट के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।

सिंधु ने यामागुची के साथ ये 10वां मुकाबला था, जिसमें जापानी खिलाड़ी ने चौथी बार जीत दर्ज की। जापानी खिलाड़ी का रेकॉर्ड सिंधु के खिलाफ अब 4-6 हो गया है। सिंधु को साल 2017 के क्वॉर्टर फाइनल में शिकस्त झेलनी पड़ी थी।