टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल मुकाबले में आज भारत और बांग्लादेश आमने सामने होंगे। लेकिन इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने बातों ही बातों में टीम इंडिया को चेतावनी देते हुए कहा कि करीबी मुकाबले में मेजबान( श्रीलंका) को हराने के बाद उनकी टीम लय में है।

शाकिब ने आगे कहा, ‘‘ भारतीय टीम काफी अच्छी है लेकिन हम लय में हैं, उम्मीद है कि हम अपने प्रदर्शन को जारी रखेंगे।’’ सेमीफाइनल( श्रीलंका के खिलाफ पिछले मुकाबले) के बारे में बात करते हुए, शाकिब ने कहा, ‘‘टी-20 मैच में आप इससे ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते, वहां सब कुछ था भावनाएं, नाटक, सब कुछ। हम भाग्यशाली थे कि इसे जीत सके.’’
![]()
आपको बता दें कि बांग्लादेश ने श्रीलंका को बेहद ही रोमांचक सेमीफाइनल मुकबाले में में दो विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की की है. यह मैच दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की तरह था। उन्होंने कहा, ‘‘
आज निधास टी-20 ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला बांग्लादेश से आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा. भारत को इस त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका से हार मिली थी, लेकिन इसके बाद उसने शानदार वापसी करते हुए फाइनल में प्रवेश किया है।