आतंकवाद से प्रभावित कश्मीर घाटी से चुना जाने वाला ये खिलाड़ी IPL 2018 की नीलामी के बाद सबके लिए खुशी लेकर आया है। मंजूर को आईपीएल की नीलामी ने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा है। डार हाल ही में सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में खेले थे।

संघर्ष कर मंजूर ने क्रिकेट के खेल में अपनी पहचान बनाई है। आईपीएल लीग में चुने जाने के बाद कश्मीर घाटी में खुशी का माहौल है। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब ने मंसूर दार को नहीं खिलाया था।लेकिन टीम उनको प्लेइंग इलेवन में लेने का विचार कर रही है।
मंजूर डार का क्रिकेट का सफर संघर्ष से भरपूर रहा है। वर्ष 2008 से 2012 तक गार्ड के रूप में नाइट में ड्यूटी करते थे मंजूर डार।