मुंबई इंडियंस का हार का सिलसिला बरकरार है। मुंबई इंडियंस को अपने तीसरे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। लेकिन, इस हार के बाद भी मुंबई की टीम इस मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रही। दरअसल, आईपीएल के इतिहास में मुंबई टीम के 3 बल्लेबाज पहली बार एक मैच के दौरान 40 से अधिक स्कोर बनाने में कामयाब रहे।
First time Mumbai Indians' top-3 have scored 40+ runs in a match.
S Yadav 53
E Lewis 48
I Kishan 44#MIvDD #IPL2018— Bharath Seervi (@SeerviBharath) April 14, 2018
मुंबई की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। इस मैच में बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करते हुए सूर्य कुमार यादव से ओपनिंग करवाई। 20 ओवरों की समाप्ति पर मुंबई सात विकेट पर 194 रन बनाने में सफल रहा। रोहित ने 15 गेंदों पर दो चौके लगाए। क्रूणाल पंड्या ने 11 रन बनाए जबकि हार्दिक पांड्या दो रन बना सके। अकीला धनंजय और मयंक मरक डेय चार-चार रन बनाकर नाबाद लौटे। दिल्ली की ओर से ट्रेंट बोल्ट, क्रिस्टीयन और तेवतिया ने दो-दो सफलता पाई जबकि मोहम्मद शमी एक विकेट लेने में कामयाब रहे।