आईपीएल के 11वें सीजन के लिए हर कोई तैयारियों मेें लगा हैं। टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे बल्लेबाज युवराज सिंह भी तैयारी में लगे है। वह नेट पर खुद को परखने के लिए पसीना बहा रहे हैं। 36 साल के युवराज को किंग्स इलेवन पंजाब ने बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में ही खरीदा।

युवराज के लिए पिछले तीन साल में बहुत कुछ बदल गया है, जिसके कारण 2018 में वह केवल अपने बेस प्राइस में ही बिक पाए। 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवराज के लिए 16 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। इससे पहले 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2016 में युवराज पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 करोड़ रुपये खर्च किए।
युवराज ने कहा की, ‘मैं आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। मेरे लिए यह काफी अहम टूर्नामेंट है। मैं 2019 तक खेलना चाहता हूं और उसके बाद आगे के लिए फैसला लूंगा।’