in

चहल की अच्छी छलांग 12 पायदान से पहली बार 2 नंबर

टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद युजवेंद्र चहल ने आईसीसी रैंकिंग में छलांग लगाई है। चहल गेंदबाजों की आईसीसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में 12 पायदान से पहली बार दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। नवोदित गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर 151 पायदान की उछाल से 31वें नंबर पर हैं. अफगानिस्तान के राशिद खान 759 रेटिंग प्वाइंट के साथ शीर्ष पर हैं।

अब तक चहल के करियर में सर्वश्रेष्ठ 706 रेटिंग अंक हैं, जबकि सुंदर के 496 अंक हैं जिन्हें ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया था। दोनों स्पिनर भारत के सीरीज में पांचों मैचों में खेले थे, दोनों ने 8-8 विकेट झटके। सुंदर ने ज्यादातर पावरप्ले में गेंदबाजी की, उनका इकोनॉमी रेट (5.70) शानदार रहा, जबकि चहल का 6.45 रहा।

युजवेंद्र चहल

कार्तिक ने टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की, जिससे वह 126 स्थान के फायदे से 95 वें स्थान पर पहुंच गए। उनके अब तक के सर्वश्रेष्ठ 246 अंक हैं> श्रीलंका के लिए बल्ले से मजबूत प्रदर्शन करने वाले कुसल परेरा 20 पायदान के छलांग से 20वें, जबकि कुसल मेंडिस 27 पायदान के लाभ से 48 वें स्थान पर पहुंच गए।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जानिए धोनी आईपीएल से पहले किसकी शूटिंग करने में लगें

टीम में वापस आने के लिए कर रहा हैं ये खिलाड़ी मेहनत