in

युवराज ने कहा 2019 में संन्यास लेने का फैसला लुगा ….

भारत के खिलाड़ी और टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले युवी ने कहा कि मैं 2019 के बाद संन्यास पर फैसला करूंगा। युवराज ने कहा, ‘मैं 2019 तक खेलने पर विचार कर रहा हूं, फिर चाहे मुझे किसी भी तरह का क्रिकेट खेलने का मौका मिले। मैं वह साल खत्म होने के बाद अपने करियर पर विचार करूंगा।’ 

उन्होंने कहा, ‘हर किसी को कभी न कभी यह फैसला लेना ही होता है। मैं वर्ष 2000 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा हूं, करीब 17-18 साल हो गए। तो मैं 2019 के बाद जरूर कोई फैसला लूंगा।’ 

युवराज ने कहा, ‘हम सबसे पहले अंतिम चार में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। मेरे विचार से इस बार हमारे पास शानदार टीम है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम है और गेंदबाजी भी काफी अच्छी है। हम पहले सेमीफाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंगे और फिर देखेंगे कि क्या हम फाइनल जीत पाते हैं या नहीं।’ 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हार के बाद कप्तान रोहित बोले- हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए

B’DAY SPECIAL : आज क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का 45 वां जन्मदिन