in

युवराज की पत्नी मैच देखने सास के साथ पहुची, लेकिन ऐसा क्या हुआ के हेजल का दिल टुट गया…

भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह इस साल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा हैं।  युवराज को पंजाब ने  2 करोड़ में खरीदा था। किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान पहली बार युवराज की वाइफ हेजल कीच अपनी सास शबनम सिंह के साथ नजर आईं।

पति युवराज का मैच देखने के लिए हेजल कीच अपनी सास शबनम सिंह के साथ पहुंची थीं, लेकिन इस मैच में युवराज की बल्लेबाजी नहीं आई।  इससे पहले खेले गए मुकाबलों के दौरान हेजल कीच पंजाब की टीम को चीयर करती नजर आई थीं, लेकिन गुरुवार को पहली बार सास-बहू एक साथ टीम को सपोर्ट करती दिखाई पड़ी।

युवराज सिंह की गिनती वर्ल्ड के बेस्ट ऑलराउंडरों में की जाती है। हालांकि, पिछले कुछ समय से वह फॉर्म से जूझते नजर आए। युवी ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत पंजाब की तरफ से खेलते हुए ही की थी। ऐसे में, उनकी कोशिश इस साल टीम के लिए अधिक से अधिक रन बनाकर एक बार फिर भारतीय टीम में शामिल होने की होगी।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारतीय खिलाड़ियों ने टेक्सास ओपन में की निराशाजनक शुरुआत….

IPL 2018: पहली बार किसी टीम ने लगाए 25 चौके,जानिए फिर क्या हुआ……