in

IPL 2018: पहली बार किसी टीम ने लगाए 25 चौके,जानिए फिर क्या हुआ……

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रायल्स की बीच शानदार प्रर्दशन देखने को मिला,आईपीएल में पहली बार किसी टीम ने 25 चौके लगाए। मैदान में खेल रही चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 204 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर राजस्थान को 18.3 ओवर में 140 रन पर समेटकर 64 रन से मैच जीत लिया। चेन्नई की चार मैचों में यह तीसरी जीत है, जिसकी बदौलत टीम अब अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है जबकि राजस्थान को पांच मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ चेन्नई ने इस जीत के एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। दरअसल शुक्रवार को आरआर के खिलाफ टीम ने रिकॉर्ड 25 चौके लगाए, जो आईपीएल इतिहास में चेन्नई द्वारा चौके लगाने का सर्वाधिक निजी रिकॉर्ड बन गया है।

इससे पहले साल 2012 में चेन्नई ने दिल्ली के खिलाफ 24 चौके लगाए। जबकि 2008 में भी मुंबई के खिलाफ 24 चौके लगाए। 2012 में ही मुंबई के खिलाफ 23 चौके धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने लगाए थे। इससे पहले 2010 में पंजाब के खिलाफ 22 चौके लगाए गए।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

युवराज की पत्नी मैच देखने सास के साथ पहुची, लेकिन ऐसा क्या हुआ के हेजल का दिल टुट गया…

वीडियो वायरल, एबी डिविलियर्स की पत्नी के साथ शेन वाटसन