भारत-बांग्लादेश के बीच (9 मार्च) को खेला गए मुकाबले में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। भले ही जीत के हीरो शिखर धवन रहे लेकिन सुरेश रैना ने इस दौरान एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से 50 छक्के जड़ने वाले रैना अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस फेहरिस्त में युवराज सिंह शीर्ष पर हैं, जबकि रोहित शर्मा दूसरे पायदान पर।
अधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय:
युवराज सिंह – 74
रोहित शर्मा – 69
सुरेश रैना – 50
महेंद्र सिंह धोनी – 46
विराट कोहली – 41
शिखर धवन की शानदार पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 मार्च को बांग्लादेश को छह विकेट से हरा दिया। भारत ने इस मैच के साथ टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला है। उसे श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में हार मिली थी।