in

मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा को प्लेआॅफ में जाने की उम्मीदें अभी भी बरकरार

मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 6 विकेट से हराकर जीत अपने नाम की। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 175 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा आैर कृणाल पांड्या की बदाैलत 19 ओवर में ही हासिल कर लिया। जीत के बाद रोहित शर्मा ने बयान देते हुए कहा, ”हमें प्लेआॅफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं। आज हमने अच्छा प्रदर्शन किया आैर यह हमारे लिए जरूरी भी था।”

रोहित ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत थी। इस पिच पर बल्लेबाजों द्वारा ज्यादा रन बनाने की उम्मीद थी लेकिन हमारे गेंदबाजों ने अच्छी शुरूआत की। 

उन्होंने कहा, ”हमने पिछले कई मैच नजदीक जाकर गंवाए हैं। प्लेऑफ महत्वपूर्ण हैं लेकिन हमें वहां पहुंचने के लिए गेम जीतने की जरूरत है। हम नहीं चाहते थे कि हम एक मैच आैर हार जाएं आैर टूर्नामेंट में अपनी चुनाैती समाप्त कर दें।” 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देखें तस्वीरें, युवराज सिंह ने किस अंदाज में रोहित को दी जीत की बधाई

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के घर में अक्टूबर में किलकारियां गूंजेंगी