in

पति के आउट होने पर पत्नी का रहा ऐसा हाल…

मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई की टीम ने 167/7 रन बनाए थे। जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियन्स को 3 विकेट से हरा दिया। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा खाता खोले बिना ही आउट हो गए। रोहित सिर्फ एक ही बॉल खेल सके और आउट हो गए।

मैच में मुंबई की इनिंग के दौरान 15.2 ओवर में 135 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा बैटिंग करने उतरे। रोहित के शॉट के बाद कवर पर फील्डिंग कर रहे अजिंक्य रहाणे तेजी से दौड़ते हुए आए और बॉल को उठाकर डाइव लगाते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड पर लगे स्टम्प पर मार दिया। रहाणे का थ्रो बिल्कुल सटीक रहा और सीधे स्टम्प पर लगा। तब तक रोहित क्रीज तक नहीं पहुंच सके थे, जिसके बाद उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा। इस फैसले के लिए अंपायर को थर्ड अंपायर की मदद भी नहीं लेनी पड़ी। रोहित के आउट होते ही पवेलियन में बैठकर मैच देख रहीं उनकी वाइफ रितिका बुरी तरह चौंक गईं। उनका मुंह खुला रह गया और उन्होंने मुंह पर हाथ रख लिया। यही मोमेंट कैमरे में कैद हो गया।

मैच समरीः

मुंबई इंडियन्स– 167/7 (20 ओवर) (सूर्यकुमार- 72, ईशान- 58)
राजस्थान रॉयल्स- 168/7 (19.4 ओवर) (सैमसन- 52, स्टोक्स- 40, गौतम- 33*)

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की महिला स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने निकोल डेविड पर पहली जीत दर्ज की…

नडाल और निशिकोरी फाइनल में…