रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में बेंगलुरु ने चाहे 167 रन बना लिए हों लेकिन पूरी पारी दौरान चर्चा मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा की ही रही। दरअसल बेंगलुरु का स्कोर जब 38 रन था तो मैक्लेक्घान की गेंद पर सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने जोरदार शॉट मारा था जो रोहित शर्मा ने खूबसरूती से लपक लिया। हालांकि ये कैच रहस्यमयी था क्योंकि रोहित मैदान पर पूरा घूम गए थे। बॉल उनके हाथ में आई है या नहीं यह कहना बहुत मुश्किल था। लेकिन इससे पहले कि अंपायर और लोग किसी गफलत में पड़े रोहित शर्मा ने खुद ही अंपायर से कैच का रिप्ले देखने को बोल दिया।

ग्राउंड अंपायर ने तो इसे आऊट करार दिया। लेकिन किसी को कोई शक न रहे इसलिए उन्होंने थर्ड अंपायर से रिव्यू मांग लिया। रिप्ले चला तो यह काफी नजदीकि मामला था। बॉल हाथ में आई या ग्राउंड को लगी, इसको लेकर लंबे समय तक थर्ड अंपायर गफलत में रहे। आखिरकार टैक्नोलॉजी की मदद से मैग्रीफाइडग्लास लगाकर देखा गया तो थोड़ा साफ हुआ कि बॉल रोहित की उंगलियों में आ गई थी। जैसे ही स्टेडियम में लगी स्क्रीन पर आऊट डिस्पले हुआ, पूरा स्टेडियम तालियों की आवाज से गूंजने लगा।
