एक समय ये टीम तीन बार आईपीएल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर चुकी लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस की टीम 2018 के सीजन में फिसड्डी साबित हो रही है। मुंबई की टीम ने अभी तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 4 मैचों में हार नसीब हुई। इस बार ये 2 अंकों के साथ सातवें स्थान पर काबिज है। लेकिन टीम के कप्तान रोहित शर्मा को अभी भी भरोसा है कि उनकी टीम अभी भी टूर्नामेंट में वापसी कर सकती है।
रोहित ने एक किताब लॉन्च कार्यक्रम में कहा, ‘‘ मुंबई इंडियन्स के साथ अब तब जैसा भी हुआ , यह वैसा नहीं है जैसा हम चाहते थे। लेकिन मुझे लगता है कि हम चीजों को उस तरह बदलने में सफल रहेंगे जैसा कि हमने पहले भी किया है। उम्मीद है कि हम वापसी करेंगे। ’’