भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की मुसीबत कम होने का नाम नही ले रही है. टीम में जहाँ पहले से विकेटकीपर को लेकर परेशानी चल रही है. वही अब चोटिल साहा की जगह टीम में एक बार फिर स दिनेश कार्तिक की वापसी हुई है. आप को बता दे कि दूसरे टेस्ट मैच में चोटिल साहा की जगह पार्थिव पटेल किपरिंग कर रहे है.
पार्थिव कर रहे है ख़राब विकेटकिपरिंग

दुसरे टेस्ट मैच में साहा की जगह टीम में शामिल पार्थिव का प्रदर्शन इस मैच में न बल्ले से कुछ रहा न ही वो विकेट के पीछे कुछ ख़ास कर सके. उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में कई कैच छोड़े. उनके इस तरह के प्रदर्शन के बाद निराश टीम मैनेजमेंट ने टीम में दिनेश कार्तिक को भी टीम में शामिल कर लिया है.

आठ साल पहले आए थे नज़र

वही आप को बता दे कि कार्तिक ने लगभग सात आठ पहले टेस्ट मैच खेला था। बांग्लादेश के खिलाफ 17 जनवरी को चिट्टागांग में खेले गए टेस्ट मैच में कार्तिक आखिरी बार सफेद जर्सी में नजर आए थे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वो वापसी के बाद कैसा प्रदर्शन करते है.


