पिछले साल आईसीसी ने अफगानिस्तान टीम को टेस्ट टीम का दर्जा दिया था,जिसके बाद अफगान खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में खेलने को तैयार है. वही पहले खबर थी कि अफगान टीम आयरलैंड, जिसे उन्हीं के साथ टेस्ट टीम का दर्जा मिला था, के साथ पहला मैच खेलेगी.वही उसके बाद खबर आई थी कि बीसीसीआई ने अफगानिस्तान को भारत के साथ पहला टेस्ट मैच खेलने का न्यौता दिया। वही अब इस टेस्ट मैच को लेकर खबर है कि अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच बैंगलोर में हो सकता है।
आज जारी कर सकते है बयान

बीसीसीआई और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच आज बैठक होगी.जिसके बाद वो इस मैच को लेकर अपना बयान जारी कर सकते है. जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि बैंगलोर इस ऐतिहासिक मैच का वेन्यू हो सकता है। वही दोनों टीमों इस साल जून में टेस्ट मैच खेल सकते है। बीसीसीआई ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह अफगानिस्तान के डेब्यू टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा।


