भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मैच का चौथा दिन का खेला खेला गया, जहाँ एक बार फिर से भारत पर हार का खतरा कगार पर दिख रहा है। दक्षिण अफ्रीका के 287 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में टीम इंडिया ने तीन विकेट पर 35 रन बनाए। भारत ने कोहली,विजय,राहुल का विकेट खो दिया.
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ ने खेली साहसिक पारी
कल के स्कोर से आगे खेलते हुए साउथ अफ्रीका के लिए आज एक बार फिर से डीविलियर्स और एल्गर सामने खड़े हो गए. उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की. वही डीविलियर्स 80 और एल्गर के 61 रन पर आलआउट होने के बाद साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सके और सिर्फ 258 रन पर आलआउट हो गए. भारत के लिए शमी ने 4 विकेट हासिल किये.


