रणजी सत्र में ख़राब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पन्त ने एक बार फिर से फॉर्म में वापसी कर ली है. रणजी सत्र में ऋषभ पन्त का प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा था. ऐसे में सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में ऋषभ पन्त ने एक बार फिर से फॉर्म में वापसी कर ली है. पहले शतक लगाने के बाद अब एक बार फिर से पन्त ने 64 रन की विष्फोटक बल्लेबाज़ी की है.
पन्त के आगे सब हुए ढेर

पन्त ने मैदान पर आते ही दिल्ली को एक तूफानी शुरुआत दिलाई. उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों में 64 रन की पारी खेली. वही उनके साथी सार्थक रंजन 17 गेंद में 25 रन रही बना सके. हालाँकि पन्त इस बार अपना शतक पूरा नही कर सके.वही उनकी पारी की वजह से दिल्ली ने 20 ओवर में 225 का विशाल स्कोर खड़ा किया. वही उनके अलावा नीतीश राणा ने 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से महज 17 गेंद में 30 रन की पारी खेली.
सर्विसेज़ ने भी 226 रनों के लक्ष्य का पीछा शानदार अंदाज में किया। उसका पहला विकेट तो महज 4 रन पर गिर गया लेकिन रवि चौहान ने ताबड़तोड़ 23 गेंदों में 53 रन ठोकते हुए टीम को मैच में बनाए रखा। इसके बाद नकुल शर्मा ने 36 गेंद में 53 और विकास हाथवाला ने 23 गेंदों में 36 रन बनाकर सर्विसेज़ को लक्ष्य की ओर बढ़ाया। हालांकि आखिर में दिल्ली के गेंदबाजों ने दम दिखाते हुए सर्विसेज़ को 203 रनों पर समेट दिया।


