भारत के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ इरफ़ान पठान के सितारें इस समय गर्दिश में है. एक तरफ जहाँ उन्हें इस साल रणजी में अपनी घरेलू टीम बडौदा से ही बाहर कर दिया गया,वही उसके बाद उनकी जगह दीपक हुड्डा को कप्तान बना दिया है.वही अब इरफ़ान पठान ने आने वाले सत्र के लिए बड़ा फैसला ले लिया है. अब जल्द ही बड़ौदा टीम से अलग हो जाएंगे। वही आप को बता दे कि पठान ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में स्टेट एसोसिएशन के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
मेल भेज कर मांगी है एनओसी

इरफ़ान पठान ने अपने मेल में लिखा है कि मौजूदा हालात और टीम में मेरी जगह को लेकर बीसीए की योजना को देखते हुए मैने अपना मन बना लिया है। मुझे लगता है कि करियर के इस मोड़ पर मेरी काबिलियत का दूसरी किसी टीम में ज्यादा अच्छे तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। मुझे 17 सालों के लिए एक खिलाड़ी के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए बीसीए का शुक्रिया करते हुए मैं ये मेल लिख रहा हूं। मैं हमेशा ही आपका शुक्रगुजार रहूंगा। बीसीए के लिए खेलते हुए बिताए ये 17 साल मेरे करियर के सबसे यादगार साल रहेंगे।” वही स्टेट एसोसिएशन आने वाली मीटिंग में इस मुद्दे पर चर्चा करेगी.


