in

CWG 2018: कॉमनवेल्थ गेम्स में बैडमिंटन मिक्स्ड टीम में इतिहास रच भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने बैडमिंटन मिक्स्ड टीम में मलयेशिया को 3-1 से हराकर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया है। कॉमनवेल्थ के बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है।

भारत की ओर से मिश्रित युगल में सात्विक रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा, पुरुष एकल में श्रीकांत किदांबी और महिला एकल में साइना नेहवाल ने जीत दर्ज की।

इसके साथ ही टेबल टेनिस पुरुष टीम में भारत की झोली में 9वां गोल्ड आया तो उसके कुछ ही देर बाद बैडमिंटन टीम ने भारत को 10वां गोल्ड दिला दिया। 

कॉमनवेल्थ गेम्स में सोमवार का दिन भी भारत के लिए एक अच्छा दिन रहा। सुबह की शुरुआत के साथ पहले पहला गोल्ड जीतू राय ने 10 मीटर एयर पिस्टल (पुरुष) इवेंट में दिलाया। इसी इवेंट में ओमप्रकाश मिठारवाल ने कांस्य पदक जीता, वहीं 10 मीटर एयर राइफल (महिला) में मेहुली घोष ने सिल्वर और अपूर्वी चंदेला ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ऑलंपिक में मिली हार अब कॉमनवेल्थ गेम्स भारत के लिए जीता कांस्य पदक

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा एक बड़ा झटका, चोट को कारण बाहर हुआ ये खिलाड़ी