कॉमनवेल्थ गेम्स में राजस्थान के दो निशानेबाजों ने मेडल हासिल किए हैं। ओम मिठारवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रान्ज और अपूर्वी चंदेला ने कांस्य पदक जीता है।
अपूर्वी के पिता कुलदीप चंदेला ने बताया कि ऑलंपिक में मेडल हासिल नहीं करने के बाद अपूर्वी ने कड़ी मेहनत की। वो दिन में 7 घंटे सिर्फ शूटिंग की प्रेक्टिस करती थी। घर मे बनी शूटिंग रेंज के साथ-साथ बेंगलूरु और दिल्ली में भी ट्रेनिंग ली।
अपूर्वी के मेडल जीतने के बाद घर पर खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों की भीड़ है। घर के लोग हर आने वाले का मुंह मीठा करा रहे हैं। अपूर्वी के पिता कुलदीप चंदेला ने कहा कि वो हर दिन 7 घंटे शूटिंग की प्रेक्टिस करती थी। इसके अलावा योग, तैराकी, मेडिटेशन भी उसके डेली रुटीन में शामिल हैं। मेंटल कंडीशनिंग कोच वैभव अगाशे से भी समय-समय पर डिस्कस करती रहती हैं।