कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए मेडल जीतने वालो के लिए सरकार ने इनाम देने कि खोशना की है। भारत के लिए सोना जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार 50 लाख रुपये का पुरस्कार देगी। वहीं, रजत पदक लाने वाले को 30 लाख तो कांस्य पदक विजेता को 15 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए जल्द ही एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

लखनऊ के जीतू राई ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण
वाराणसी की पूनम यादव ने भारोत्तोलन में स्वर्ण
मेरठ की सीमा पूनिया ने एथलेटिक्स में रजत
मेरठ के ही रवि कुमार ने शूटिंग में कांस्य
मेरठ के सचिन चौधरी ने पैरा पावर लिफ्टिंग में कांस्य
जो पदक नहीं जीते उन्हें भी 5-5 लाख