कॉमनवेल्थ गेम्स में इस बार भारत की दो दिग्गज खिलाड़ी पीवी सिंधु और साइना नेहवाल के बीच में फाइनल मुकाबला खेला गया था। जिसमें साइना ने अपने से ऊंची रैंकिंग वाली सिंधु को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। साइना ने इस मुकाबले में सीधे गेमों में सिंधु पर जीत दर्ज की।
पूर्व भारतीय कोच विमल कुमार का मानना है कि सिंधु के खेल में यह कमजोरी है कि जवाबी हमले से उसे परेशानी में डाला जा सकता है और यही वजह है कि वे हाल के कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल सहित खिताबी मुकाबलों में हारीं।
विमल कुमार, साइना के कोच रह चुके हैं। साइना ने हाल ही में विमल कुमार के स्थान पर गोपीचंद को फिर अपना कोच बनाया है। पीवी सिंधु की फाइनल में ये एक और हार थी। इससे पहले वह रियो ओलिंपिक, ग्लास्गो वर्ल्ड चैंपियनशिप, दुबई सुपर सीरीज , इंडिया ओपन और ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में भी हार गई थीं।