आईपीएल में अच्छा प्रर्दशन करते हुए राजस्थान की टीम पहले दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को हरा चुकी है और अब केकेआर को हराने के लिए आज जयपुर में तैयार है। रॉयल्स के संजु सैमसन ने बताया कि टीम का यहां रिकॉर्ड बेहतर रहा है। पिछले दो मुकाबले में टीम को मिली जीत से खिलाड़ियों में उत्साह है।
केकेआर की टीम भी दिल्ली को 71 रन से हराने के बाद लय कायम रखना चाहेगी। मुकाबले से पहले मैच की तैयारी कर रहे केकेआर की तरफ से टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक ने एक घंटे तक बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास किया। जबकि टीम रॉयल्स की खिलाड़ियों ने बॉलिंग, बैटिंग और क्षेत्ररक्षण का अभ्यास किया।