in

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा एक बड़ा झटका, चोट को कारण बाहर हुआ ये खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के 11वें संस्‍करण में वापसी करने के बाद झटका लगा है। टीम के प्रमुख खिलाड़ी केदार जाधव की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार को खेले गए मैच में जाधव की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इसके बाद वह 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मैदान से बाहर चले गए थे। जाधव ने इसके बाद बल्लेबाजी में वापसी की थी और आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर छक्का और फिर पांचवीं गेंद पर चौका मारकर चेन्नई को जीत दिलाई थी।

जाधव बल्‍ले के साथ ही अपनी स्पिन गेंदबाजी से भी टीम के लिए उपयोगी साबित होते हैं। चेन्नई ने इस साल जनवरी में हुई नीलामी में जाधव को 7.8 करोड़ रुपये में खरीदा था।

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWG 2018: कॉमनवेल्थ गेम्स में बैडमिंटन मिक्स्ड टीम में इतिहास रच भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता

CWG 2018: भारतीय पुरुष हॉकी टीम में मेडल की पूरी उम्मीद….