जब-जब क्रिकेट का इतिहास देखा जाएगा तब-तब क्रिस गेल का बल्ला याद किया जाएगा। बीती रात किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए गेल ने ये साबित कर दिया कि क्यों उन्हें दुनिया का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज कहा जाता है। गेल के तूफान की बदौलत पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 रन हरा दिया।
2018 के सीजन का पहला मैच खेलकर क्रिस गेल ने शाबीत कर दिया के उनके बल्ले में अभी भी दम है। गेल ने 33 गेंदों में 63 रन ठोक दिए। उन्होंने 190 के स्ट्राइक रेट से खेली गई अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए। गेल ने मैच के छठे ओवर में 2 छक्के और 2 चौके लगाकर 22 रन जोड़े। इस तरह गेल की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने पावरप्ले में 75 रन बनाए थे।
मैच में ऐसे आया नतीजा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 197 रन बनाए और चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 198 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 193 रन ही बना पाई और पंजाब यह मैच 4 रन से जीतने में कामयाब रही। CSK की तरफ से कप्तान धोनी ने 44 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।