in

आईपीएल में देखने को मिली दोस्ती की मिसाल…

किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नै सुपर किंग्स के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में पंजाब की टीम ने 4 रनों से जीत दर्ज की। क्रिस गेल पंजाब की जीत के हीरो रहे। हालांकि, हार-जीत से अलग मैच में दोस्ती की एक और मिसाल देखने को मिली। दरअसल गेल जब  बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए तो उनके जूतों की लैस खुल गई थी। गेल ने अपने हमवतन और दोस्त ब्रावो को पास में ही देखा और उन्हें बुलाकर जूते की लैस बांधने के लिए कहा। ब्रावो को भी कोई परेशानी नहीं थी और उन्होंने तुरंत ही अपने दोस्त की मदद की।
IPL – Indian Premier League

13 hours ago

VIDEO: Chris Gayle to Dwayne Bravo: Bro, tie my shoe laces?

Spirit of cricket at its best. Dwayne Bravo was more than willing to tie his Caribbean teammate Chris Gayle’s shoe laces before the start of the innings. A few smiles too shared there. #KXIPvCSK #VIVOIPL

गल ने अपने पहले मैच में सिर्फ 33 गेंदों पर टीम के लिए 63 रन बनाए। अपनी पारी में गेल ने 7 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी जड़े। गेल की पारी की तारीफ उनकी टीम के साथी खिलाड़ी और कप्तान अश्विन ने भी की। सोशल मीडिया पर भी वेस्ट इंडीज के इस विस्फोटक बल्लेबाज की पारी की काफी तारीफ हो रही है। मैच के बाद गेल ने कहा कि आईपीएल में खेलना उनके लिए हमेशा रोमांचक रहता है और वह अच्छी पारी खेलकर बहुत संतुष्ट हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जिसके लिए आईपीएल में बोली भी नहीं लग रही थी उसी के बल्ले ने जीताया किंग्स इलेवन पंजाब को..

जानिए कैसे, फैंस ने क्रिस गेल को नहीं माही को चुना खेल का हीरो…