in

युजवेंद्र चहल बने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज…..

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने युजवेंद्र चहल। उन्होंने अपने नाम 73 विकेट कर लिए। चहल ने 72 विकेट लेने वाले विनय कुमार को पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल खेल चुके वरिष्ठ गेंदबाज जहीर खान ने 49, तो अनिल कुंबले ने टीम के लिए 45 विकेट लिए थे। वहीं इस सीजन यानी आईपीएल 2018 की बात करें तो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मयंक मार्कंडे हैं।

 चहल ने अब तक कुल 59 मैचों में 73 विकेट झटके हैं। मजे की बात यह भी है कि 2014 के मुकाबले इस बार युजवेंद्र चहल की कीमत 60 गुना बढ़ाई गई। उस वक्त रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चहल को 10 लाख रुपये में खरीदा था। वहीं इस बार टीम ने उन्हें छह करोड़ रुपए में खरीदा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना सकी। इस तरह आरसीबी 19 रनों से हार गई। मैच में संजू सैमसन ने तूफानी पारी खेलते हुए अपनी टीम को लगातार दूसरी जीत दिलाई, वहीं आरसीबी के उमेश यादव भी ना चाहते हुए अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड कर गए। राजस्थान रॉयल्स को गेंदबाजी करते हुए उमेश यादव ने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिये 59 रन दिए। आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी गेंदबाज ने पांचवीं दफा 50 से ज्यादा रन दिए हों।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जानिए भारत के किन खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ में जीता सोना…..

जिसके लिए आईपीएल में बोली भी नहीं लग रही थी उसी के बल्ले ने जीताया किंग्स इलेवन पंजाब को..