भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे है तीसरे टेस्ट मैच में एक फिर से भारतीय बल्लेबाज़ फेल हो गए है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ पहली पारी में सिर्फ 187 रन पर ही आलआउट हो गए. वही जहाँ जोहान्सबर्ग की पिच पर कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर पा रहा था, उस पिच पर एक बार फिर से पुजारा ने खुद को साबित कर दिया.
लगाया अपने करियर का सबसे धीमा शतक

चेतेश्वर पुजारा ने जोहान्सबर्ग की मुश्किल पिच पर शानदार अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन ये उनके टेस्ट करियर का सबसे धीमा पचासा था। चेतेश्वर पुजारा ने 179 गेंदों में 50 रन बनाए और उन्होंने अपना अर्धशतक 173 गेंदों में पूरा किया। पुजारा ने अपनी पारी में 8 चौके लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 27.93 रहा। वही आपको बता दें इससे पहले चेतेश्वर पुजारा ने अपना सबसे धीमा अर्धशतक रांची में साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 155 गेंदों में बनाया था। साल 2016 में कोलकाता में कीवी टीम के खिलाफ पुजारा ने 146 और साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ नागपुर टेस्ट में उन्होंने 145 गेंदों में हाफसेंचुरी पूरी की थी।
54 गेंदों के बाद खोला था खाता

पुजारा की अर्धशतकीय पारी की खास बात ये भी थी कि उन्हें अपना खाता खोलने में 54 गेंदें लग गई। चेतेश्वर पुजारा ने 53 गेंद खेलने के बाद लुंगी एन्गिडी की गेंद पर एक रन लिया.जिसके बाद दर्शक और खिलाड़ियों ने ताली बजा कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया.