भारतीय पुरुष टीम का प्रदर्शन साउथ अफ्रीका में अभी तक कुछ ख़ास नही रहा है.ऐसे में भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका दौरे से पहले खुद की तैयारी पर जोर दिया है. उनका मानना है कि बिना तैयारी के ये दौरा काफी कठिन होना वाला है. टीम की कप्तान मिताली राज ने भी अभ्यास मैच पर जोर दिया है.
हम वहां खुद को ढालना चाहते है

अफ्रीका में दौरे को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि “हम इंग्लैंड में हुए विश्व कप के लिए पहले ही गए थे ताकि परिस्थतियों से तालमेल बैठा सकें।” उन्होंने कहा, “इससे मदद मिलती है क्योंकि हम वहां जाकर अभ्यास मैच खेलने की कोशिश करते हैं और इससे हमें उछाल से तालमेल बिठाने में मदद मिलेगी क्योंकि आमतौर पर आपको उपमहाद्वीप में उछाल और नहीं मिलता। साथ ही गेंद में देर से होने वाले बदलाव भी नहीं मिलते, इस बार ऐसा होने की उम्मीद है क्योंकि हम दो नई गेंदों से खेलेंगे।” उन्होंने कहा, “ये हमारा पहला ऐसा अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा जहां हम दो नई गेंदों से खेलेंगे। इसलिए हमारे लिए जल्दी जाना अहम है ताकि हम हालात को समझ सकें और उससे तालमेल बिठा सकें।”

वही आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “मैं युवा खिलाड़ियों से कहूंगी की एक नई शुरआत करें। यह हमारे लिए अहम दौरा है और यह किसी भी तरह से आसान नहीं होगा क्योंकि हम पहले भी दक्षिण अफ्रीका में खेले हैं।” भारत को दो बार विश्व कप में पहुंचाने वाली मिताली ने कहा, “दक्षिण अफ्रीका टीम काफी अच्छी है। हमने उन्हें विश्व कप में देखा है।”