आईपीएल 11 की नीलामी तारीख नजदीक आ गई है. ऐसे में सभी खिलाड़ियों की नज़र इस नीलामी पर टिक गई हैं. वही गौतम गंभीर ने भी नीलामी स पहले काफी हैरान करने वाला बयान दे दिया है. उनका मानना है कि वो किसी भी टीम से खेलने को तैयार है.आप को बता दे कि इस बार केकेआर ने गौतम गंभीर को रिटेन नही किया था.
मैं किसी भी टीम से खेलने को लेकर तैयार हूँ

नीलामी से पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘‘2011 में, मुझे याद है कि यह जनवरी का महीना था और तब मेरी चिंता बस यही थी कि मुझे उस साल होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के लिये चुना जाता है या नहीं। यह नीलामी के दिन ही था, मुझे चिंता हो रही थी। अब सात साल बाद मेरा जीवन और क्रिकेट के प्रति रवैया काफी व्यापक हो गया है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने करियर के उस दौर में हूं जहां मैं सीनियर खिलाड़ी होना चाहता हूं, युवा क्रिकेटरों का मेंटर होना चाहता हूं। भले ही ये केकेआर के लिये हो या फिर सनराइजर्स, दिल्ली और मुंबई के लिये, मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। ’
मुझे दुःख होगा

वही अगर इस बार केकेआर की टीम न मिलने पर बात करते हुए गंभीर ने कहा कि, ‘‘हां, यह काफी मुश्किल होगा क्योंकि केकेआर ने बतौर बल्लेबाज, नेतृत्वकर्ता और व्यक्ति के तौर पर मुझे व्यक्त करने का मंच प्रदान किया। लेकिन अंत में मैं केकेआर के फैसले का सम्मान करता हूं, उनके इस कदम के पीछे कुछ मजबूत कारण होंगे जो उन्होंने मुझे बताये और मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे दिल में उनके लिये कोई द्वेष नहीं है, शायद मेरे लिये कोई नयी चुनौती इंतजार कर रही है। मुझे इन चुनौतियों को स्वीकार करने में खुशी होगी। देखते हैं क्या होता है