भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही फ्रीडम सीरीज में अफ्रीकन टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. वही लगातार दो मैच जीतने के बाद भी अफ्रीकन टीम भारतीय टीम पर किसी भी तरह का रहम दिखाने के मूड में नही दिख रही है. हाल में ही दिए इंटरव्यू में साउथ अफ्रीका के स्टार तेज़ गेंदबाज़ कसिगो रबाडा ने साफ़ तौर पर कह दिया है कि वो आने वाले टेस्ट मैच में भी जीत हासिल करना चाहते है.
हम क्लीन स्वीप करना चाहते है

आखिरी टेस्ट मैच को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम जानते है कि तेज गेंदबाजों को कैसे खेलना है और हम भारतीय तेज गेंदबाजों की इज्जत करते हैं। आप जब मैदान पर उतरते हैं तो हर मैच जीतना चाहते हैं और यकीनन हम भारतीय टीम का क्लीन स्वीप करना चाहते हैं।
कोहली पर करती है ज्यादा निर्भर

वही टीम इंडिया की बल्लेबाजों को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पूरी टीम विराट पर निर्भर है ये ऐसा ही है जैसा कि हमारी टीम भी कुछ ही खिलाड़ियों पर निर्भर है। मैं ये नहीं कह रहा कि भारतीय टीम के पास स्तरीय खिलाड़ी नहीं हैं। उनकी टीम में काफी अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन ये भी सच है कि विराट टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाते हैं। विराट जैसे खिलाड़ियों को गेंदबाजी करना सचमुच रोमांचक है। वो इस बार आइसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर बने हैं और बेस्ट खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना अपने आप में बेहतरीन है।
