21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत एक शानदार प्रदर्शन चल रहा हैं। वेटलिफ्टिंग के बाद अब टेबल टेनिस में भी वतन को गोल्ड मेडल मिला है। कॉमनवेल्थ गेम्स में रविवार का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। महिला टेबल टेनिस टीम ने सिंगापुर को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इस तरह भारत के नाम अब तक कुछ आठ गोल्ड मेडल हो गए हैं।
इस शानदार टेबिल टेनिस टीम की जीत में दिल्ली की 22 वर्षीय मनिका बत्रा का रोल सबसे अहम रहा। जिन्होंने पहले मुकाबले में लीड लेने के बाद चौथे और निर्णायक मुकाबले में विरोधी को परास्त कर भारत का मान बढ़ाया।
आज दुनियाभर में मनिका बत्रा की चर्चा है। लेकिन इस मुकाम को हासिल करने के लिए मनिका ने अपना बहुत कुछ दांव पर लगाया है। यहां तक कि उन्होंने अपने गेम पर फोकस करने के लिए कॉलेज, मॉडलिंग और कॉलेज की मस्तियां सब कुछ छोड़ दिया।
एक इंटरव्यू में मनिका बत्रा ने बताया था कि उन्होंने टेबिल टेनिस पर पूरा ध्यान केंद्रित करने के लिए कॉलेज क्लास तक छोड़ीं।
Girls of the Indian Women's #TableTennis team were on fire ?. Congrats to all on our historic first #CWG?win in TT women's team.#ManikaBatra's play during the finals was crucial to this victory. She, in a stunning performance, defeated Olympic medalist & World no. 4! ???? pic.twitter.com/kN32AUdNsI
— Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) April 8, 2018