in

IPL 2018: कोलकाता से 4 विकेट से हारा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर…

आईपीएल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने अभियान का आगाज हार के साथ किया है। इस मुकाबले में कोलकाता ने बैंगलोर को 4 विकेट से हरा दिया। बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए लेकिन इस लक्ष्य को हासिल करने में मेजबान केकेआर को जरा भी मुश्किल नहीं हुई। 

बैंगलोर की बल्लेबाजी

इससे पहले एबी डीविलियर्स और ब्रैंडन मैक्कलम की तूफानी पारियों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 7 विकेट पर 176 रन बनाए. डीविलियर्स ने 23 गेंद में एक चौके और पांच छक्कों की मदद से 44 रन बनाए जबकि सलामी बल्लेबाज मैक्कलम ने 27 गेंद का सामना करते हुए 43 रन बनाए। मनदीप सिंह ने आखिर में 18 गेंद में 37 रन बनाकर टीम का स्कोर 176 रन तक पहुंचाया।  कप्तान विराट कोहली ने 33 गेंद में एक चौके और एक छक्के से 31 रन की धीमी पारी खेली. केकेआर की ओर से नीतीश राणा ने 11 जबकि आर विनय कुमार ने 30 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कॉमनवेल्थ गेम्स में सोमवार की सुबह भारत वासीयो के लिए तीन मेडल लेकर आई

मॉडलिंग छोड़ इस खिलाड़ी ने चुना टेबल टेनिस को, भारत के लिए जीता गोल्ड