भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद 6 मैचों की वन डे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने वन डे टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में जहाँ टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले लुंगी नगीडी को भी टीम में शामिल किया है.
टीम में कई खिलाड़ियों की हुई है वापसी

वही नगिडी के साथ खाया जोंडों भी इसे सीरीज से अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं। टीम की कप्तानी फॉफ ड्यु प्लेसी ही करेंगे। टीम में क्रिस मॉरिस, डेविड मिलर, तबरेज शमसी, जेपी ड्यूमिनी और इमरान ताहिर को भी शामिल किया गया है.

भारत के खिलाफ पहले तीन वनडे के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम: फॉफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम आमला, क्विंटन डी कॉक, एबी डी विलियर्स, जेपी ड्यूमिनी, इमरान ताहिर, एडेन मारक्रम, डेविड मिलर, मॉर्न मॉर्केल, क्रिस मॉरिस, लुंगी नगिडी, एंडिल फेहलुकवेओ, कगीसो रबादा, तबरेज शमसी, खाया ज़ोंडो
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच 1 फरवरी को डरबन में खेला जाएगा। दूसरा मैच 4 फरवरी को सेंचुरियन में आयोजित होगा। वहीं तीसरा मैच केप टाउन में 7 फरवरी को खेला जाएगा